jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हंडिया: कक्षा पांचवीं व आठवीं के नन्हे मुन्नों के इम्तिहान की घड़ियां हुई समाप्त,

मकड़ाई समाचार हंडिया।परीक्षा केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय हंडिया में शनिवार को पांचवी और आठवीं के विद्यार्थियों की पहले दिन की परीक्षा आयोजित की गई,जिसमें आठवीं का विज्ञान और पांचवीं का हिंदी विषय का पहला पेपर हुआ, गत वर्षानुसार इस वर्ष भी पांचवी व आठवीं के छात्र छात्राओं का परीक्षा उपरान्त बोर्ड पैटर्न पर मूल्यांकन कार्य किया जाएगा, उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल अन्य जिलों के मूल्यांकन केंद्रों पर जांचे जाएंगे

- Install Android App -

केंद्राध्यक्ष एनपी गौर के अनुसार ग्राम मालपोन गौला चौकी बेंस्वा भमोरी नीमाखेड़ी सहित हंडिया के सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं के कक्षा 5 व 8 के छात्र छात्रा भी परीक्षा केंद्र एकीकृत माध्यमिक शाला हंडिया में उपस्थित हुए,परीक्षा के पहले दिन आठवीं का विज्ञान विषय पेपर रहा जिसमें 138 परिक्षार्थी एवं पांचवीं कक्षा के हिंदी के पेपर देने 175 बच्चे उपस्थित हुए,
विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था विद्यालय के दस अलग-अलग कमरों में की गई थी,जहां नकल को रोकने के लिए 10 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे,