jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल... MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...

हंडिया: कुशगृहणी अमावस्या के मौके पर मां नर्मदा के तटों पर जुटे श्रद्धालु, नर्मदा नदी में लगाई आस्था की डुबकी,

हंडिया। धार्मिक नगरी हंडिया में कुशगृहणी अमावस्या के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई,।श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा के सभी प्रमुख तटों पर स्नान दान कर पुण्य लाभ लिया गया,इसके बाद भगवान रिद्धनाथ महादेव को जल अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की,रुक रुक कर हो रही बरसात के चलते स्नान का क्रम शाम तक चलता रहा,। इधर मां नर्मदा के जलस्तर में वृद्धि के कारण पुलिस एवं होमगार्ड्स द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

- Install Android App -

,हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी तटों पर मवेशी विचरण करते हुए पाए गए,और ये मवेशी किसी भी दिन श्रद्धालुओं को निशाना बना सकते हैं, कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि किसी भी दिन इन मवेशियों के द्वारा श्रद्धालुओं को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।, वहीं कुछ श्रद्धालुओं का कहना था कि कभी-कभी तो स्नान करते समय रखी हुई सामग्री के पास आकर ये मवेशी सामग्री को नुकसान पहुंचाते हैं, तीज त्योहार और अमावस्या तथा पूर्णिमा के दौरान जिम्मेदारों को व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करनी चाहिएं ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर स्नान तथा पूजन अर्चन कर सके,खैर इन सबके बावजूद होमगार्ड्स के जवान स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।