jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हंडिया : हलहारिणी अमावस्‍या पर मां नर्मदा में स्नान के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु  !

हंडिया।शुक्रवार को हलहारिणी अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल से स्नान किया।नर्मदा नदी में स्नान पूजा पाठ का सिलसिला सुबह चार बजे से शुरू हुआ कुछ भक्त गण पैदल तो कुछ वाहनों से अमावस्या पर्व की पूर्व रात्रि से ही धार्मिक नगरी में पहुंचने लगे थे।गुरुवार को रात्रि विश्राम कर शुक्रवार प्रातःकाल में पर्व स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ लिया।नर्मदा स्नान कर भक्तों ने रिद्धनाथ महादेव का जलाभिषेक कर पर्याप्त वर्षा की कामना की।

- Install Android App -

पर्व स्नान के लिए मां नर्मदा के भक्त अमावस्या पर्व की पूर्व संध्या गुरुवार से ही आना शुरू हो गए थे। गुरुवार की रात्रि से ही आसपास के क्षेत्रों से नर्मदा भक्त पैदल यात्रा कर हंडिया पहुंचे।जहां श्रद्धालुओं ने रात्रि में भजन-कीर्तन कर रात्रि जागरण किया।

वहीं स्नान का दौर शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।