jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

हंडिया : नर्मदा स्नान करने गए युवक से मोबाईल झपटकर भागने वाले आरोपियों को 04 घंटे में पुलिस किया गिरफ्तार!

हंडिया :थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा स्नान करने आए अमन पिता अशोक नागले उम्र 17 वर्ष निवासी रहटा खुर्द के हाथ में रखे मोबाइल पर अज्ञात युवकों ने झपट मार कर मोबाइल छीन कर ले भागे थे। फरियादी युवक की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई पुलिस द्वारा थाना हंडिया में फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर फरियादी द्वारा बताए गए हुलिया अनुसार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में हंडिया पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में रवाना की एवं मुखबीर तंत्र को एक्टिव किया गया साथ ही साइबर सेल की मदद भी ली गई।

पुलिस द्वारा मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए आरोपियों को भारत पेट्रोल पंप हंडिया के पास से गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया गया। आरोपियों में दो नाबालिक है।

- Install Android App -

1 उम्र 17 साल निवासी हंडिया 2. उम्र 17 साल निवासी गुर्जर बोर्डिंग हरदा
3. रुद्र उर्फ रुद्रांश पिता रामविलास बलाही उम्र 18 साल निवासी निमनपुर थाना नेमावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

हंडिया : हलहारिणी अमावस्‍या पर मां नर्मदा में स्नान के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु  !