jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं – कलेक्टर

लोनिवि सड़क निर्माण अधूरे न छोड़े

सड़कों के शोल्डर एवं नालियों का काम अवश्य कराएं

गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान किया जाए

टिमरनी में बस स्टेण्ड पर ही बसें रूकें

- Install Android App -

सड़कों की मरम्मत की जाए, सभी पुल पुलियाओं पर आवश्यक संकेत बोर्ड लगे हों

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये है कि कहीं भी अधूरा सड़क निर्माण न छोड़ा जाए। विगत दिनों उनके भ्रमण के दौरान पाया गया कि सड़क के किनारे शोल्डर का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे आवागमन में असुविधा हो रही है एवं दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। कलेक्टर ने कहा है कि सभी सड़कों के किनारे आवश्यक रूप से शोल्डर बने हों, जहां नाली निर्माण स्वीकृत हो, वहां नालियों का निर्माण भी आवश्यक रूप से कराया जाए।

सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि रसोई गैस की आपूर्ति में उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो। गैस उपभोक्ताओं की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का तत्परता से संतुष्टिपूर्ण समाधान किया जाए। टिमरनी में बस स्टेण्ड पर बसें नहीं रूकने संबंधी शिकायत पर जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं अपनी निगरानी में बस स्टेण्ड पर बसों का ठहराव सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को निर्देशित किया कि सड़कों के गड्ढों की मरम्मत करवाई जाए। उन्होने कहा कि बरसात के दृष्टिगत जिले के सभी पुल पुलियाओं पर आवश्यक संकेत बोर्ड लगे हों। वर्षा के दौरान जल मग्न होने वाली पुल पुलियाओं पर बेरिकेडिंग एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं रखी जाएं। बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।

साथ ही कहा गया कि नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के मामले समय बाह्य न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राजस्व वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू व एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।