jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। एसडीम विजय राय के द्वारा कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम चापड़ाग्रहण में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की गई है।

2.023 हेक्टेयर जमीन कराई मुक्त 

ग्राम चापड़ाग्रहण स्थित शासकीय विद्यालय की खसरा नंबर 101/15, रकबा 2.023 हेक्टेयर भूमि पर रामविलास नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से फसल बोकर कब्जा किया गया था। राजस्व निरीक्षक मनमोहन तिलंथे एवं पटवारी पराग यादव ने राजस्व एवं प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचकर दिनांक 06 जुलाई को ट्रैक्टर से खड़ी फसल बखराकर भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया।

इस भूमि के संबंध में पूर्व में तहसीलदार शिवपुर शंकर सिंह रघुवंशी द्वारा बेदखली का आदेश पारित किया गया था। आदेश का पालन न करने पर एसडीएम विजय राय ने सिविल जेल वारंट भी जारी किया था। इसके बावजूद अतिक्रमक ने शासकीय आदेशों की अवहेलना करते हुए रात में चोरी-छिपे पुन बोनी कर दी थी। न्यायालय एवं प्रशासन के आदेशों की अवमानना पर एसडीएम ने अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

- Install Android App -

एसडीएम ने कहा नवांकुर अभियान’ से होगी हरियाली 

एसडीएम विजय राय ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मुक्त कराई गई भूमि का जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इस 2.023 हेक्टेयर भूमि पर ‘नवांकुर अभियान’ के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण एवं सीड बॉल रोपण किया जाएगा। इससे न केवल भूमि अतिक्रमण से सुरक्षित रहेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा मिलेगी।

 

इनका कहना है।

शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे राजस्व अभिलेखों के अनुसार ही भूमि का वैधानिक उपयोग सुनिश्चित करें।

विजय राय एसडीएम  

सिवनी मालवा।