jhankar
ब्रेकिंग
Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-... 6 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल कोतवाली पुलिस हरदा ने जप्त की 3 टन 300 किलो अवैध मछली मंडला: बैगा आदिवासी मजदूर परिवार को आया 11.44 लाख का बिजली बिल, बिजली विभाग बोला - 'मिस्टेक हो गई' आज 5 जुलाई 2026, रविवार देश- विदेश की 20 खास खबरें (TOP-20) आज 5 जुलाई 2026 - मध्यप्रदेश की ताज़ा 20 खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ आज 5 जुलाई 2026 - देश का मौसम कैसा रहेगा आज 5 जुलाई 2026 की हरदा हलचल मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की दी चेतावनी

हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समर्थन मूल्य पर मूंग की 100% खरीदी, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने तथा अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की गई।

मोहन साईं ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की मूंग का एक-एक दाना खरीदने का आश्वासन दिया था, लेकिन वर्तमान में प्रति एकड़ 1.20 क्विंटल के मान से स्लॉट बुकिंग की जा रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि पूर्व की तरह प्रति एकड़ 5 क्विंटल मूंग खरीदी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। ई-टोकन व्यवस्था के कारण अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इसलिए ई-टोकन व्यवस्था समाप्त कर खुले वितरण की व्यवस्था लागू की जाए तथा खाद की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

- Install Android App -

कांग्रेस ने यह भी मांग की कि लगातार बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

जिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों से 100% मूंग खरीदी शुरू नहीं की गई और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों के हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौपते समय क्षेत्रीय विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार,

जिला संघठन महासचिव गोविंद सुरमा , किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, ,जिला महामंत्री सूरज सिंह,राजपूत ,इकबाल अहमद, विक्रम चौहान ,विजय सुरमा,जिला महामंत्री रामदास तोमर,जिला महामंत्री जयनारायण सारण,गेंदलाल खेरवा ,जिला उपाध्यक्ष भागीरथ पटेल,गौरीशंकर शर्मा ,राहुल पटेल ,गणेश पटेल,राजेश अग्रवाल ,सुभाष जायसवाल ,महेद्र सिंह मौर्य,शशिकांत वर्मा ,यूसुफ गौरी ,उमेश जानी ,दिनेश गुर्जर,इंदल सिंह राजपूत,सत्यनारायण राजपूत,हरिसिंह सुरमा,भगतराम सारण,कमल सिंह राजपूत,

धर्मेद्र चौहान,सिद्धार्थ पटेल,योगानन्द राजपूत,नितिन जोशी,राकेश सुरमा, संजय कापड़िया ,शिव कापड़िया,हरीश गुप्ता,हरिशंकर पँवार,प्रमोद तिवारी दिनेश दूगाया,सुनील कांवा,वीरेंद्र विश्नोई सतीष खोड़ शरद पटेल ,भूपेश बावल,हरिओम पँवार ,हर्षित सारण,केशव खोखर,जावेद पटेल,मदन गौर,संदीप गौर,रमेश सोनकर सहित सेकड़ों किसान मौजूद रहे|