jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

हरदा। ठाकुर गुलजार सिह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान

हरदा ।  ठाकुर गुलजार सिह मेमोरियल ट्रस्ट हरदा द्वारा स्वतंत्र संग्राम सेनानी परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुशंकर शुक्ल पूर्व विधायक आरके दोगने वरिष्ठ समाजसेवी व ट्रस्ट अध्यक्ष  डॉ आनंद झवर सुश्री  सोकल  स्वतंत्र संग्राम सेनानी महेश दत्त जी मिश्र की भतीजी माया दुबे दिल्ली से ठाकुर गुलजार सिंह जी के भतीजे हेमराज ठाकुर मधुसूदन यादव इटारसी प्रोफेसर ओ पी यादव विशेष रूप से मौजूद रहे ।
कार्यक्रम में  ठाकुर गुलजार सिंह जी की 122 वीं जन्म जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनो का सम्मान समारोह आजादी के गुलजार पुस्तक का विमोचन किया गया जो मधुसूदन यादव द्वारा लिखी गई है आयोजित कर महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर गुलजार सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

- Install Android App -

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए साहित्यकार प्रभुशंकर शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर गुलजार सिंह ने सन् 1921से 1926 तक इन्होंने युवकों में राष्ट्रीयता जगाने का सराहनीय कार्य किया जो सदैव यादगार रहेगा । उन्होंने आह्वान किया कि राष्ट् के नवनिर्माण में युवा आगे आएं । कार्यक्रम में प्रोफेसर ओ पी यादव ने कहा कि आज जरूरत हमें देश हित में आगे आना चाहिए ताकि देश उन्नति करे । उन्होंने ठाकुर गुलजार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आमजन का विश्वास जागृत होगा । कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दिलीप मिश्रा ने किया । कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी वर्ग समाजसेवी शामिल रहे । आभार प्रदर्शन हरिमोहन शर्मा, एवं ट्रस्ट से जुड़े संजय जैन ने किया ने  किया