jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा : अनुविभाग हरदा में समरसता शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 जून को ग्राम गहाल क्लस्टर के ग्रामों में आयोजित होगा शिविर

हरदा : जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिये राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री महेश बमन्हा ने अनुविभाग हरदा में समरसता शिविरों के आयोजन के लिये संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जारी आदेश अनुसार 21 जून को ग्राम गहाल क्लस्टर के ग्राम गहाल, धुरगाड़ा, कनारदा, खामापड़वा व डगावाशंकर के ग्रामों में समरसता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 28 जून को ग्राम बालागांव क्लस्टर के ग्राम बालागांव के ग्राम नकवाड़ा, जिजगांवखुर्द, बूंदड़ा व बालागांव में समरसता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम कमताड़ा क्लस्टर के ग्राम रोलगांव, मोहनपुर, बीड, कमताड़ा व केलनपुर में समरसता शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगी। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि ये शिविर दोपहर पश्चात 1 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे।