jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

हरदा ; आरटीओ ने वाहनों की चैकिंग कर 42,500 रूपये का जुर्माना लगाया

हरदा ; जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान व उनके दल द्वारा हरदा- टिमरनी रोड एवं आरटीओ कार्यालय के सामने इंदौर रोड़ पर वाहनों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान कमी पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 5 यात्री बस, 6 सवारी ऑटो एवं 4 अन्य वाहन संचालकों से 42500 रूपये कुल जुर्माना वसूल किया गया। परिवहन विभाग के दल ने इस दौरान हरदा शहर में जगह-जगह बकाया कर एवं बॉडी एक्सेस, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस व परमिट के संचालित डम्पर, यात्री बस, स्कूल बस एवं ऑटो रिक्शा की चेंकिग की। चेकिंग के दौरान लगभग 15 यात्री बस एवं 6 सवारी ऑटो एवं अन्य वाहनो को चेक किया गया।