jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा ; कहानी सच्ची है जनसुनवाई में मिला आवेदन, हाथोंहाथ पेंशन स्वीकृत, घर भिजवाया स्वीकृति आदेश


हरदा ; हरदा के वार्ड नम्बर 28 निवासी मुस्ताक खां का गत दिनों निधन हो गया था। मुष्ताक के अचानक निधन के बाद से ही उसकी पत्नि श्रीमती शाहजहां के समक्ष परिवार के पालन पोषण की समस्या खड़ी हो गई क्योंकि घर में बच्चे छोटे थे और अन्य कोई कमाने वाला नहीं था। मंगलवार को शाहजहां अपनी यह समस्या लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग से मिली तो उन्होने तुरन्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र यादव को निर्देश दिये कि आज ही शाहजहां की कल्याणी पेंशन स्वीकृत की जाए। कुछ ही देर में शाहजहां की कल्याणी पेंशन नगर पालिका कार्यालय हरदा से स्वीकृत हो गई। अब हर माह शाहजहां को पेंशन राशि मिलेगी, जिससे उसे परिवार के पालन पोषण में मदद मिलेगी। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।