हरदा ; जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम मन्याखेड़ी निवासी पदमा भाटी अपनी जमीन के सीमांकन के लिये कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम देवास निवासी क्षमाबाई ने कलेक्टर श्री गर्ग को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। हंडिया निवासी मेहराज अली व जैबून बी ने अपनी पैतृक भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने हंडिया तहसीलदार को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। अबगांव खुर्द निवासी ममताबाई ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को 7 दिवस की समय सीमा में सीमांकन कराने के निर्देश दिये।
हरदा निवासी हेमलता गुर्जर तथा सरोज ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है, संबल कार्ड भी बना हुआ है पर अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिली है, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने श्रम अधिकारी को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होने बताया कि दोनों महिलाओं के प्रकरण स्वीकृत हो चुके है, शासन स्तर से राहत राशि संबंधित के खाते में शीघ्र ही जमा हो जाएगी। रहटगांव निवासी जगदीश तिवारी ने अपनी कृषि भूमि पर सीमांकन कराने की मांग कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होने तहसीलदार रहटगांव को एक सप्ताह में सीमांकन कराने के निर्देश दिये।
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार
कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल
बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ...
हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे
संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन
खुशियों की दास्ताँ : ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’
यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
