jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

हरदा की बेटी अवनी करेगी 3570 किमी का पैदल सफ़र – अपने जीवन के एक ऐतिहासिक सफर के लिए तैयार हूं

मुकेश पाण्डेय मकड़ाई समाचार हरदा। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता, हरदा की बेटी अवनी बंसल ‘भारत जोड़ो’  यात्रा के लिए चुनिंदा 100 पदयात्रियों में से एक हैं। वे इसे अपने जीवन का ऐतिहासिक सफर बताती हैं।  अवनी ने बताया कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के 100 पदयात्रियों में से मेरा चयन हुआ है |

मालूम हो,  वे हरदा के  व्यवसायी अशोक बंसल की सुपुत्री हैं।

कन्याकुमारी से कश्मीर पदयात्रा –

- Install Android App -

अवनी के मुताबिक हम लगभग 3570 किलोमीटर, कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों से गुजरते हुए पैदल चलेंगे। अवनी बताती हैं कि मेरे लिए ये अपने देश के लोगों को जानने की और स्वयं को पहचानने की यात्रा है | वे इस यात्रा को, देश के सारे रंगों को एकजुट लाने की मुहिम बताती हैं I

एक दशक पूर्व की थी कल्पना, हुई साकार –

अवनी बताती हैं कि कि मैंने इस प्रकार की भारत भ्रमण की कल्पना ठीक एक दशक पहले की थी । जो आज वास्तविकता बनकर उभरी है I

7 सितंबर से होगा सफर का आग़ाज़ –
अवनी के अनुसार पैदल सफर 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगा I  वे सबके साथ अपनी इस यात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करेंगी।