jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और एक विधायक पर आम आदमी पार्टी ने जालसाजी का आरोप लगाए हैं

मकड़ाई समाचार पंजाब | कांग्रेस अध्यक्ष और एक अन्य विधायक पर आम आदमी पार्टी ने जालसाजी का आरोप लगाए हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। इन पर केजरीवाल के फर्जी दस्तखत करने के आरोप हैं।आम आदमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के दो नेताओं पर जालसाजी के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर येआरोप लगे हैं। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक लेटरहेड शेयर किया था जिसमें विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों की नियुक्तियों से जुड़ी जानकारी थी। इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद दोनों नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

- Install Android App -

आम आदमी पार्टी की मोहाली जिलाध्यक्ष प्रभजोत कौर ने जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि “अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और सुखपाल सिंह खैरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जाली दस्तावेज शेयर किये थे। इसमें पंजाब सरकार द्वारा अपनी शक्तियों के अनुसार नियुक्त अध्यक्षों के नामों का विवरण था। ये लेटरहेड फर्जी था जिसपर आम आदमी आरती के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के फर्जी हस्ताक्षर थे।’

प्रभजोत कौर ने आगे बताया कि ‘आप का जिला अध्यक्ष होने के नाते, मैंने दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इस दस्तावेज की सत्यता की पुष्टि की तो पता चला कि केजरीवाल या आम आदमी पार्टी के किसी भी अधिकारी द्वारा ऐसी कोई सूची प्रकाशित नहीं की गई है।’

यह भी पढ़ें