jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

हरदा: कुम्भकरण की नींद मे सो रही है भाजपा सरकार : मोहन बिश्नोई 

हरदा। कुंभकर्ण की नींद सोई है भाजपा सरकार आरोप लगाए हुए किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान से किसान परेशान है किसानों को मुंग बेचे 6 दिन हो गए है लेकिन बिल नहीं बन रहे है अब किसान कृषि विभाग के चक्कर लगा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियो का कहना है की पोर्टल बंद होने की वजह से ये परेशानी आई है।

इस संबंध मे उप संचालक संजय यादव से चर्चा की तो उन्होंने कहा है ऐसे जो भी किसान है।

जिनका मुंग तूल गया है और पोर्टल बंद होने की वजह से बिल नहीं बना है। तो उन किसानों को कृषि विभाग मे आवेदन देना पड़ेगा उस आवेदन को विभग द्वारा भोपाल एन आई सी को भेजा जाएगा उसके बाद ही किसानों का बिल बन पाएगा या ऐसे भी किसान है जिनके स्लाट बुक होने के बाद मुंग तुलाई की अंतिम तारीख निकल चुकी है ।

- Install Android App -

उन्हें भी ये आवेदन कृषि विभाग मे देना पड़ेगा एक तरफ तो समय बहुत कम बचा है ।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा कि किसानों को अब विभाग के चक्कर लगाना पड़ेगा आज कृषि विभाग मे सैकड़ो किसान जिन्होंने मुंग बेचा है। वो बिल बनवाने के लिए आवेदन देने आए या जिनकी स्लाट की तारीख निकल गई वो डबल स्लाट बुक कराने आवेदन देने चक्कर लगा रहे है किसान कांग्रेस सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग करती है की किसानों को परेशान करने की वजाय उनकी मुंग खरीदी सुचारु ढंग से करे जो मैसेज भोपाल एन आई सी से करने की बात कह रहे है वो मैसेज व्यवस्था कृषि विभाग से होना चाहिए पहले भी पिछले वर्षो मे ये मैसेज व्यवस्था कृषि विभाग के पास ही थी और खरीदी केंद्र पर भी पिछले वर्ष स्लाट बुक हो रहे थे ।

तो ईस वर्ष ये नया फरमान कहा से आया की स्लाट बुक के लिए भोपाल अवगत कराना पड़ेगा ।

ये केवल किसानों को परेशान करने के अलावा और कुछ नहीं है सरकार को खरीदी की तारीख भी बड़ा कर 15 अगस्त करना चाहिए ।