jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने विकास कार्यों का किया शुभारम्भ


हरदा :
कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने रविवार को गुप्तेश्वर गौशाला चारुवा में नलकूप खनन कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान श्री गुप्तेश्वर गौशाला के प्रथम तल पर निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया। इस अतिरिक्त कक्ष की लागत 2 लाख रुपए है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। दूरस्थ ग्रामों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होने कहा कि जिले के गांव-गांव में सड़कों के जाल बिछे है। ग्रामीणों को अब आने जाने में कोई परेशानी नहीं होती है। उन्होने कहा कि गांव-गांव में सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है और ग्रामीणों के रोजगार अवसर बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति सुधर रही है।

- Install Android App -

इन विकास कार्यों का भी भूमि पूजन कर किया शुभारम्भ
कृषि मंत्री श्री पटेल ने रविवार को खिरकिया में खिरकिया-पोखरनी मार्ग लंबाई- 3 कि.मी. लागत राशि 5.31 करोड़ रूपये, खिरकिया चारुवा आवलिया मार्ग लम्बाई 23.20 कि.मी., खुदिया-मोरगढ़ी मार्ग लम्बाई 11 कि.मी. सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होने इस अवसर पर मुहालकला-पिपलिया-पहटकला मार्ग के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इस मार्ग की लम्बाई 6 कि.मी. तथा निर्माण लागत 5.70 करोड़ रूपये है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने रविवार को  खिरकिया-छीपाबड़ से आशापुर खंडवा मार्ग लंबाई 44.2 कि.मी. के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुरजीत कौर महेंद्रसिंह खनूजा जी सहित ग्रामवासी व प्रबुद्वजन उपस्थित रहे।