jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : भाटपरेटिया, सामरधा व मुहालकला में 30 मई को समरसता शिविर आयोजित होंगे


हरदा :
 जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिये राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 30 मई को ग्राम भाटपरेटिया, सामरधा व मुहालकला में समरसता शिविर आयोजित किये जायेंगे। हरदा अनुविभाग के ग्राम भाटपरेटिया में आयोजित शिविर में उड़ा, रन्हाईकला व भाटपरेटिया के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार टिमरनी अनुविभाग के ग्राम सामरधा में आयोजित शिविर में सामरधा, छिदगांव मेल व पिपल्याकला के ग्रामीण शामिल होंगे। इसके अलावा अनुविभाग खिरकिया के ग्राम मुहालकला में आयोजित शिविर में बारंगी, सक्तापुर, पिपल्या भारत व मुहालकला के ग्रामीण शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगी। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि ये शिविर दोपहर पश्चात 1 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होने शिविर के आयोजन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को समन्वय अधिकारी तथा कैम्प प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही शिविर के सफल आयोजन के लिये संबंधित तहसीलदार को नोडल अधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी व राजस्व निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।