jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : कृषि मंत्री श्री पटेल ने पशुधन संजीवनी एंबूलेंस को दिखाई हरी झण्डी

हरदा : बीमार पशुओं के उपचार के उद्देश्य से हाल ही में 4 चलित पशु चिकित्सा इकाई जिले को प्राप्त हुई है। गुरूवार को नगर पालिका परिषद हरदा प्रांगण में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने ‘‘पशुधन संजीवनी-1962’’ एम्बूलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, विधायक प्रतिनिधि गौशाला श्री सुयोग सोनी, पार्षदगण एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. एस. के. त्रिपाठी भी उपस्थित थे।
उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि शासन द्वारा हरदा जिले को 4 चलित पशु चिकित्सा इकाई विकासखण्ड हरदा, खिरकिया व टिमरनी में एक-एक एम्बूलेंस और जिला मुख्यालय हरदा को एक एम्बूलेंस प्रदाय की गयी है। जिले में कॉल सेन्टर 1962 के माध्यम से प्राप्त सभी कॉल पर घर पहुंच सेवायें प्रदान की जावेगी। एम्बूलेंस में पशुओं के उपचार से संबंधित सभी जरूरी सुविधा, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध है। उन्होने बताया कि प्रत्येक पशु के उपचार के लिये वाहन बुलाने पर उपभोक्ता के लिये 150 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है।