jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : कृषि मंत्री श्री पटेल ने विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया

हरदा : कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने गुरूवार शाम को जिले के ग्राम कचबैड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। लगभग 10.50 कि.मी. लम्बाई के बनने वाली इस सड़क की लागत 15.50 करोड़ रूपये है। यह सड़क कचबैडी बिछोला मार्ग से सोनतलाई से कचबैडी मुख्य मार्ग तक बनाई जायेगी। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने इस मार्ग का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होने ग्राम कचबैड़ी में 7.80 लाख रूपये की लागत से निर्मित हुए आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं के खाते में 1 हजार रूपये की राशि हर माह सरकार जमा करायेगी। उन्होने उपस्थित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना के बारे में बताया।