हरदा : लोक सेवकों की समस्याओं के निराकरण के लिये शिविर आयोजित होंगे | खिरकिया में 10, टिमरनी में 17 व हरदा में 24 जून को लगेंगे शिविर
हरदा : लोक सेवकों की समस्याओं के निवारण के लिये जिले में विकासखण्ड स्तर पर लोक सेवक समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि लोक सेवकों की समस्या के निराकरण के लिये खिरकिया में 10 जून को जनपद पंचायत के सभागार में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार टिमरनी में 17 जून को वन विभाग सभागार में शिविर का आयोजन होगा तथा 24 जून को जिला पंचायत हरदा के सभागार में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शिविर आयोजन की तिथि व स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकाधिक कर्मचारी इस शिविर का लाभ उठा कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें। उन्होने निर्देश दिये है कि कर्मचारियों की समस्याओं संबंधी प्राप्त आवेदनों का संकलन करने के लिये विकासखंड स्तर पर पंजी संधारित करें।
