jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

हरदा : कॉंग्रेस ने इंदौर हादसे पर दुख जताया एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरदा : रामनवमी के दिन इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस ने घंटाघर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती लगाकर एवं 2 मिनिट का मौन रखकर हादसे मे अपनी जान गवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और प्रशासन का रवैया उदासीन हैं इंदौर के मंदिर में हादसे में अब तक 36 लोगों की मृत्यु होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार सामने आ चुका है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही यह भी अत्यंत चिंता का विषय है कि प्रदेश में पिछले कुछ समय में लगातार किसी न किसी दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की घटनाएं हो रही हैं। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन का रवैया उदासीन है भाजपा नेता सेवाराम गलानी द्वारा जबरन कब्जा कर बाबड़ी को ढक दिया गया था स्थानीय निवासियों द्वारा नगर निगम को बार बार शिकायत करने के बाद भी शासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई भाजपा के नेताओं के दबाब के कारण दो बार अवेध अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया जिसका परिणाम स्वरूप यह हादसे के रूप मे आज सामने हैं महामहिम राज्यपाल महोदय से आग्रह करता हूं कि लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच कराएं तथा दोषियों पर कार्यवाही कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए श्रद्धांजलि के दौरान अशोक नेगी, गोविंद व्यास, केदार सिरोही, उत्तम तेनगुरिया, मोहन विशनोई, गगन अग्रवाल, अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान, सुप्रिया पटेल, रजवंती लखौरे, बाहिता बबीता सोनकर, वंदना पाटील, राधिका शेखावत, मनोज कुचबंदिया, अशोक पटेल, मुजाहिद अली, नितिन पटेल सतीष कुचबंदीया एवं अन्य काँग्रेसजन उपस्थित रहे ।