jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

हरदा ; घर बैठे स्वीकृति पत्र मिला तो लक्ष्मी की खुशी का ठिकाना न रहा


हरदा ;
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रूपये जमा कराये जायेंगे। इस योजना के तहत राशि अंतरण का शुभारम्भ आगामी 10 जून को किया जाएगा। इससे पूर्व गुरूवार को महिलाओं के घर-घर जाकर स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्रीमती लक्ष्मी मालवीय के घर गुरूवार को जब दोपहर में अचानक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा पहुँचे तो उसे कुछ समझ नहीं आया। जब नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने लक्ष्मी को बताया कि लाड़ली बहना योजना का स्वीकृति पत्र देने सभी लोग उसके घर आये है और 10 तारीख को उसके खाते में एक हजार रूपये सरकार जमा करा देगी तथा हर माह एक हजार रूपये इस योजना के तहत उसके खाते में सरकार जमा कराती रहेगी, तो यह सुनकर लक्ष्मी की खुशी का ठिकाना न रहा।