jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

हरदा : महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये


हरदा :
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आगामी 10 जून को चयनित महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये जमा कराये जायेंगे। इस योजना के तहत चयनित महिलाओं को गुरूवार को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। नगर पालिका हरदा के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से जिन महिलाओं को स्वीकृति पत्र अतिथियों ने प्रदान किये, उनमें वार्ड नम्बर 12 की श्रीमती आरती मोयल, बबीता, फूलवती, किरण, कुसुम, लता माली तथा वार्ड क्रमांक 13 से मंजू, अनीशा, शायना, किरण, सुशीला, चंदा खान और जेनब बानों शामिल है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में तो सुधार होगा ही, साथ ही परिवार में महिलाओं का सम्मान भी बढ़ेगा और गरीब परिवार की महिलाएं इस एक हजार रूपये प्रतिमाह नियमित आय प्राप्त होने से अपनी व अपने परिवार की आवश्यकता की पूर्ति कर सकेंगी। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री मीणा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। लाड़ली बहना योजना से प्राप्त राशि को महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर सकेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर बताया कि जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत कुल 90908 महिलाओं के स्वीकृति पत्र तैयार किये गये है, जो आज से 7 जून के बीच संबंधित महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों में या उनके घर जाकर प्रदान कर दिये जायेंगे। उन्होने बताया कि सभी महिलाओं के खाते में प्रयोग के तौर पर 1-1 रूपये ट्रांसफर कर दिया गया है। आगामी 10 जून को सभी महिलाओं के खाते में एक साथ शासन द्वारा एक-एक हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये जायेंगे। इसके बाद हर माह लाड़ली बहनों के खाते में नियमित रूप से एक हजार रूपये जमा होते रहेंगे। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत हरदा शहर के 35 वार्डों में कुल 11641 महिलाओं का चयन किया गया है।

- Install Android App -

महिलाओं को घर पर जाकर दिये स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने शहर के वार्ड क्रमांक 12 में श्रीमती श्वेता बंसल और श्रीमती लक्ष्मी मालवीय के घर जाकर लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने दोनों महिलाओं को बधाई दी और बताया कि उनके खाते में 10 जून को एक हजार रूपये शासन द्वारा जमा कराये जायेंगे जोकि हर माह जमा होते रहेंगे।