मकड़ाई समाचार हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा म.प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस सदभावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैतान सिंह की सहमति पर म.प्र कांग्रेस कमेटी सदभावना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सजी अब्राहम ने सक्तापुर युवा कांग्रेस नेता किशन गौर को सदभावना प्रकोष्ठ का खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। एवं भंवरतलाब से रामभरोस गोल्या को हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रामभरोस गोल्या एवं किशन गौर के सदभावना प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष बनने से सुनिश्चित रूप से जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, भागीरथ पटेल, जुगल पटेल, अशोक पटेल, अर्जुन पटेल, विजय सुरमा, कमल बास्ट, महेश पटेल, गोविन्द व्यास, मनीष शर्मा, आदित्य गार्गव, संजय अग्रवाल, महेश राठौर, राकेश सुरमा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रेमनारायण मीणा, रमेश नेता, राजू, अशोक पटेल(भंवरतलाब), भूपेश बावल सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल है।