jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

हरदा : जिला स्तरीय लोक सेवक समस्या निवारण शिविर सम्पन्न


हरदा :
 जिले में लोक सेवकों की समस्या के निराकरण के लिये जिला प्रशासन द्वारा लोक सेवक समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय लोक सेवा निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं अपने स्तर पर हल न हो सके, उसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखवाए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल. एन. प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी श्री महेश कुमार बमन्हा, तहसीलदार श्री रामकिशोर झरबड़े सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर में कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए।