jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

हरदा जिले के एक युवक का शव काली घोड़ी के जंगल में 7 फूट गहरे गड्ढे में मिला, बारात में गया था युवक

खंडवा हरदा: हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव से एक बरात खालवा ब्लाक के रोशनी क्षेत्र के ग्राम चट्टू-बट्टू आई थी। बरात में गांव विजपुरी के दो युवक बाइक से गए थे। विवाह के बाद रात में एक युवक तो वापस अपने घर पहुंच गया लेकिन दूसरा युवक गांव नही पहुंचा। जब युवक से। उसके परिजन ने पूछा तो उसने साफ साफ कोई जानकारी नहीं दी।

- Install Android App -

रिश्तेदारों में पूछताछ के बाद परिजन ने सिराली थाने के साथ रोशनी पुलिस चौकी में भी गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने 48 घंटे की मशक्कत के बाद साथी से ही सख्ती से पूछताछ के बाद रोशनी पुलिस ने युवक का शव ढूंढ निकाला। वह कालीघोड़ी के जंगल में बड़ी के पास 7 फीट गहरे गड्ढे में बाइक सहित पड़ा मिला।

पुलिस ने बताया कि युवक सोमवार एक बरात में
चट्टू-बट्टू आए थे। इसमें गांव के दौलतसिंह पिता केवलराम कोगे (28) व प्यारेलाल बाइक से चट्टू-बट्टू पहुंचे थे। विवाह व भोजन के बाद वे देर शाम बिचपुरी के लिए निकले। कालीघोड़ी के जंगल में बड़ी नदी के पास एक मोड़ पर दौलत बाइक संतुलन नहीं रख सका और पास के गड्ढे में गिर गया। पीछे बैठा प्यारेलाल गड्ढे की बजाय रोड किनारे गिरकर बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने दौलत को आस-पास तलाशा। नहीं मिलने पर किसी अन्य वाहन की मदद से वह बिचपुरी पहुंच गया। प्यारेलाल को भी चोटें आई थी। दौलत के परिजन के पूछने पर प्यारेलाल कुछ स्पष्ट नहीं बता सका। चोट के चलते उन्हें प्यारेलाल पर ही शक होने लगा। परिजन ने मंगलवार सिराली थाने के साथ रोशनी पुलिस चौकी में दौलत की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।। गुरुवार को पुलिस ने युवक का शव ढूंढ निकाला।