jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ हादसा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर के चिरवाई नाका क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी पर बनी करीब 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल अचानक भरभराकर गिर गई।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मलबा नीचे सड़क किनारे चाय का ठेला लगाकर बैठे एक परिवार पर जा गिरा।

चाय बेचने वाला परिवार चपेट में आया, 1 की मौत

हादसे के समय तराना उम्र 40 वर्ष अपने पति राहुल उर्फ लल्ली उम्र 42 वर्ष और देवर पप्पू के साथ ठेले पर काम कर रही थी। दीवार गिरने से तीनों मलबे में दब गए।

मलबे से निकालने पर तराना को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राहुल और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत कार्य तेज किया गया।

- Install Android App -

बचाव के लिए 5 जेसीबी और 2 हाइड्रोलिक क्रेन लगाई गईं। भारी कंक्रीट की दीवार को काटकर हटाया गया और पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद राहत दल ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

निर्माण कार्य पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने रिटेनिंग वॉल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि दीवार पुरानी थी और रखरखाव नहीं हुआ था। बारिश के कारण मिट्टी ढीली होने से दीवार भरभरा कर गिर गई।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। नगर निगम से रिपोर्ट मांगी गई है कि दीवार किसके द्वारा और कब बनाई गई थी।

मृतका के परिजनों को 10 हजार की तत्काल सहायता

जिला प्रशासन ने मृतका तराना के परिजनों को 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा की है। घायलों के इलाज का खर्च भी प्रशासन उठाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और शहर में ऐसी अन्य जर्जर दीवारों की पहचान कर उन्हें ठीक किया जाएगा।