jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

हरदा : ‘‘दिशा’’ की बैठक सांसद श्री उइके की अध्यक्षता में 28 दिसम्बर को होगी

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक 28 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगी। कलेक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि यह बैठक सांसद बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र डी.डी. उइके की अध्यक्षता में जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में होगी। बैठक में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मनरेगा योजना, स्वच्छ भारत कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मध्यान्ह भोजन, जल जीवन मिशन सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा सांसद श्री उइके द्वारा की जाएगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।