jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हरदा : नेटवर्क मार्केटिंग में अपना हुनर आजमाया और बन गया लाखो की कार का मालिक

एक सेल्समैन बना लाखो की कार का मालिक, हरदा के गौरव को नेटवर्क मार्केटिंग से मिली सफलता।
मकड़ाई समाचार हरदा।
सफलता पाने का कोई सेट फॉर्मूला नहीं है. इसलिए यह कहना कि आप इस रास्ते चलें तो आपको सफलता मिल जाएगी यह गलत होगा। हां यह जरूर कहा जा सकता है कि सफलता के लिए मेहनत ही एक ऐसी चीज है, जो सबसे ज्यादा जरूरी है। व्यक्त‍ि मेहनती हो तो उसकी किस्मत को भी उसके सामने झुकना पड़ता है। हौसला और सकारात्मक सोच हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। यहां हम एक ऐसे व्यक्त‍ि के सफलता की कहानी आपको बता रहे हैं, जिसने एक सेल्समैन के तौर पर काम शुरू किया था कुछ ही सालो में बन गया लाखो की कार का मालिक। कहते हैंं सफलता उसी को मिलती है जो जिंदगी में कुछ अलग करता है. जब सफलता उसके कदमों में होती है, तो दुनिया उसे महान और काबिल बताती है।
ऐसी ही एक कहानी है हरदा जिले का  रहने वाला युवा गौरव चोलकर अपनी सेल्समैन की नौकरी छोड़कर सड़कोंं पर अपनी कार का सपना देखा और आज वो सपना पूरा किया। जो बोलने में झिझक महसूस करता था और बेहद शर्मीले स्वभाव का था। गौरव को यह मुकाम पाने में 6 साल लग गए।करियर की शुरुआत में उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे, इसलिए गौरव कई किलोमी‍टर की दूरी पैदल ही तय करता था।गौरव एक  माध्यम वर्गीय परिवार से है कॉलेज की शिक्षा के साथ एक रेडीमेड दुकान पर मात्र सात हजार की नोकरी किया करता था। फिर गौरव ने एक नेटवर्क मार्केटिंग इड्रस्टीज जो कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से प्रमाणित आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रचार प्रसार से जुड़ी माय लाइफ स्टाइल कंपनी से जुड़ कर काम शुरू किया । साथ साथ कंपनी के हेल्थ और वेलनेश के विषय पर गांव एवं शहरों के  लोगो जागरूक करने का कार्य किया। लोगो को स्वस्थ के बारे में एवम तरह तरह की बीमारियों से बचने के उपाय बता कर हेल्थकेयर पर जागरूकता का कार्य किया। जिससे अपने घर बार चला सके उन्हें बचपन से ही कुछ अलग ओर बहुत ही बडा करने की सोच के साथ अपनी शिक्षा पूरी करते हुए उसे एक बहुत ही सुनहरा अवसर मिला । उसे जैसे ही वह अवसर मिला उसने इस अवसर को हाथ से जाने नहीं दिया ओर दिन रात मेहनत कर सफलता मिली। जैसे जैसे उनके कदम बढ़ते गए वैसे ही सफलता उनके कदम चूमती गई और वो आज 21वी सदी में उभरता व्यापार, कोशल विकास योजना के अंतर्गत डायरेक्ट सैलिंग इड्रस्टीज
नेटवर्किंग मार्केटिंग में अपना हुनर आजमाया और बन गया लाखो की कार का मालिक उसे यह अवसर दिया हरदा जिले के राम पाटिल, संदीप पटवारे ने जो एक नेटवर्किंग कंपनी माय लाइफ स्टाइल से जुड़े है। उन्होंने गौरव को अपने सपने पूरे करने का अवसर दिया जिसे उसने अपनी पूरी मेहनत और काबिलियत के बल पर अपने क्षेत्र में अपनी टीम खड़ी कर के पहले स्टार रेंक और टीसी रेंक के बाद एसटीसी रेंक प्राप्त कर अपने आप को साबित कर दिया कि हौसला और जुनून हो तो क्या कुछ नही हो सकता।  ओर इस के माध्यम से उसने अपने सपनो की कार जिसकी कीमत करीब आठ लाख है को अपने मेहनत से खरीदा और अपने सपने को पूरा किया।
साथ ही उन्होंने अपनी टीम के साथियों को भी अचीवर बनाया था। एवं उनका अब तक का सबसे बढ़ा अचीवमेंट है खुद की फोर व्हीलर गाड़ी खरीदना। उसकी इस सफलता पर परिवार वालो और इस्टमित्रो दुर्गा केवट,  शुभम जाधम, दीपिका , मोना पवार, सौरभ राजपूत, राम पाटिल , ने गौरव को शुभकामनाएं देकर पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया बधाई दी और आगे और भी रैंक अचीव करने की शुभकामनाएं प्रेषित की।