ब्रेकिंग
हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच...

हरदा न्यूज़ : कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र -विष्णु दत्त शर्मा

मकड़ाई समाचार हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी पधारे। टिमरनी विधानसभा में विवेकानंद जयंती के अवसर पर विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण किया। भारत गांव का देश है और स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी आज यह सपना भारतीय जनता पार्टी के कुशल शासन में हम महसूस कर रहे हैं।

भारतीय पार्टी जिला हरदा के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कुशाभाऊ ठाकरे जी को समयांजली के रूप में श्रद्धांजलि प्रेषित करते हुए 1 माह तक प्रतिदिन 10 घंटे कम से कम 100 घंटे हर कार्यकर्ता को देना है जिसमें बूथ स्तर से लेकर मंडल के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी सबको अपनी जिम्मेदारी के साथ बूथ विस्तारक योजना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और संगठन को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम करना है।

भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमें गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं संगठन पर्व के रूप में प्रत्येक कार्यकर्ता को आचरण एवं व्यवहार से समाज के अंदर का भाजपा का सुंदर चित्र प्रस्तुत करना चाइये।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विचार के लिए कार्य कर रहे हैं इस देश के अंदर श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो विचार रखा है एकात्म मानववाद को जन-जन तक पहुंचाते हुए सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीर्णोद्धार के लिए कार्य कर रहे हैं।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धारा 370 के लिए हमारे महापरुष ने बलिदान दिया और जब हमारी सरकार केंद्र में आई तो विरोधी कहते थे कि 370 हट नही सकती। भारतवर्ष में पता नहीं क्या हो जाएगा लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने सबको साथ में लेकर और एक झटके में धारा 370 को समाप्त कर दिया यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य करने की पद्धति है।

जिस उद्देश्य के लिए भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ जनसंघ से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों को लेकर चल रही है और जहां जहां भी प्रदेशों में सरकार भारतीय जनता पार्टी की है वहां पर राष्ट्र को प्रथम रखते हुए एवं केंद्र विंदु में गांव, गरीब ,किसान, शोषित, वंचित, माताएं बहने सब के मान सम्मान के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करते हुए भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने की ओर प्रयास कर रहे हैं। एकात्म मानव दर्शन के आधार पर चलने वाला सिद्धांत आज पूरी दुनिया में अपनी जगह स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री विदेशों में देश की उत्तम छवि प्रस्तुत कर रहे हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब परिस्थितियों से निकलकर पार्टी को एक वट वृक्ष के रूप में खड़ा कर दिया तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि ताकत को और आगे बढ़ाते हुए कार्य करें। और दुनिया में सबसे बड़े दल के साथ-साथ समाज की अपेक्षा हम से और बढ़ गयी है।

- Install Android App -

कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद की यह मानवता के लिए बहुत बड़ा संदेश था। पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीति के लिए कार्य नहीं करता बल्कि समाज सेवा के लिए कार्य करता है। जनप्रतिनिधि बनकर समाज की सेवा करने के लिए हमारा उत्तरदायित्व है इसलिए हम अन्य दलों से अलग है।

कई प्रकार के ऐसे लोग समाज में कार्य कर रहे हैं जब उनसे पूछा जाता है कि पार्टी के साथ है वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं को सम्मान के रूप में देखते है।

लेकिन विरोधी दल जनता के बीच में जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के बारे में जब बात करते हैं तो जनता के बीच की आवाज आती है कि हमारे सुख-दुख में पार्टी हमेशा साथ खड़ी रहती और लगातार जनता हमसे जुड़ रही है।

पार्टी का कार्यकर्ता देश को प्रथम रखकर कार्य करता है हमारे लिए देश पहले उसके बाद पार्टी उसके बाद में व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी है जो देश को गौरव मानकर काम करती है। तमाम योजनाओं में इसकी झलक दिखाई देती है। देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना माननीय प्रधानमंत्री जी देकर गरीबों का कल्याण कर रहे। हमें गर्व है कि ₹500000 तक का निशुल्क इलाज पार्टी की सरकार ने दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है।

आजादी के 75 साल में मोदी जी ने संकल्प लिया है कि देश को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार अगर कोई कर रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भी लगातार तमाम योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। विश्व को योग दिवस के रूप में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के द्वारा दिया गया सबसे उत्तम उपहार है।

महामारी बीमारी में इतने बड़े देश की जनसंख्या को निशुल्क वैक्सीन देने का अगर किसी ने कार्य किया है तो वह देश के भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया।
मैं कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करता हूं कि अपना पूरा परिश्रम लगाकर इस पार्टी को मजबूत करें और आने वाले प्रत्येक चुनाव में चाहे कोई सा भी चुनाव हो कमल के फूल की जीत के लिए कार्य करें मतदान केंद्र से प्राप्त करें।

स्वागत भाषण कृषि एवं कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने दिया शब्दों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, टिमरनी विधायक श्री संजय साह , प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन, हरदा जिले के प्रभारी श्री विकास विरानी, महामंत्री श्री देवी सिंह सांखला ,श्री सिद्धार्थ पचौरी श्री भागवत साह ढोके नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर सहित मंडल एवं जिले के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।