jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

हरदा न्यूज़ : खबर का असर : तत्काल बताएं किसकी अनुमति से की मरीजों की जांच – सीएमएचओ सिंह

मकड़ाई समाचार हरदा। सीएमएचओ सिंह ने माया ऑप्टिशियन व सौजन्य श्री साईं हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर (संचालक डॉ. गिरीश मुकाती) को पत्र जारी कर यह पूछा है कि आपने किसकी अनुमति से गांव गांव जाकर मरीजों का  निदान व उपचार किया। सीएमएचओ ने आज पत्र जारी कर तत्काल पत्र जवाब देने को कहा है। संतोषजनक जानकारी न मिलने पर  मप्र उपचर्यागृह तथा रुजोपचार स्थापनाएं 1973, 1997 अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का उल्लेख पत्र में है।

- Install Android App -

मालूम हो, माया ऑप्टिशियन हरदा के बैनर पर श्री साईं हॉस्पिटल एंड आई केयर सेंटर के सौजन्य से ग्राम झाड़बीडा में आटोमेटिक मशीन द्वारा आंखों की जांच की गई एवं उपचार किया गया। बैनर पर कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच की जाने का उल्लेख है। साथ ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने का भी जिक्र है।

माया ऑप्टिशियन  के स्टाफ कर्मियों ने अनजान ग्रामीण वृद्ध पुरुष महिलाओं की जांच की व उपचार दिया। सोशल मीडिया में जारी कैम्प के वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसमे माया  चश्मा दुकान के कर्मचारी आंखों की जांच की मशीन से जांच करते स्पष्ट दिख रहे हैं।  ज्ञात हो,  कैम्प में कोई भी डॉक्टर हरदा से उपस्थित नहीं थे। सीएमएचओ एचपी सिंह के अनुसार उनके द्वारा ऐसे किसी कैम्प की अनुमति नहीं दी गयी है। मीडिया में प्रकाशित प्रसारित खबर पर संज्ञान लेकर उन्होंने संबंधितों को नोटिस जारी किया है।