jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

हरदा : पश्चिम मध्य रेलवे के चुनाव में 336 रेलवे कर्मचारियों ने किया मतदान, दुर्गेश झिंझोरे सचिव और कमल कुल्हारे कोषाध्यक्ष नियुक्त

मकड़ाई समाचार हरदा। रेलवे इंस्टीट्यूट में बुधवार को रेल संस्थान पश्चिम मध्य रेलवे के चुनाव संपन्न हुए। देर शाम आए चुनाव परिणाम में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के प्रत्याशियों ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों के अंतर से हराकर रेल संस्थान पर कब्जा जमाया। बताया जाता है कि पिछले 28 सालों से रेल संस्थान पर मजदूर संघ की ही कमान थी। पहली बार एम्पलाइज यूनियन ने सचिव, कोषाध्यक्ष व सात सदस्यों के पदों पर भारी मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनाव प्रक्रिया भोपाल से आए चुनाव अधिकारी आरके असवाल व पर्यवेक्षक आशीष परदेशी ने शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए।

जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे से रेलवे इंस्टीट्यूट में वोट डाले गए। इसमें बानापुरा से लेकर छनेरा रेलवे सेक्शन के अंतर्गत आने वाले 400 रेलवे कर्मचारियों को मतदान करना था,लेकिन इनमें से 336 मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक वोट डाले। इसके बाद चुनाव अधिकारी असवाल के मार्गदर्शन में मतगणना शुरू हुई।

- Install Android App -

रात करीब 8 बजे उन्होंने वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के चुनाव चिन्ह लैंप के प्रत्याशी सचिव, कोषाध्यक्ष व सात सदस्यों के विजयी होने की घोषणा की। जबकि गाय के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे मजदूर संघ के किसी भी प्रत्याशी को संस्थान में जगह नहीं मिल पाई है।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन विजेता

दुर्गेश झिंझोरे सचिव 173, पवन कुल्हारे कोषाध्यक्ष 184, मुकेश कुमार नागौरे सदस्य 179, मनीष कुमार पांडे सदस्य 176, रितेश कुमार बामने सदस्य 171, दिलीप कुमार ढोके सदस्य 169, विनोद ठाकरे सदस्य 168, शौकत अली सदस्य 162, इमरान खान सदस्य 160 को मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के प्रत्याशी महेश चावड़ा सचिव 111 और परसराम आसरे कोषाध्यक्ष को कुल 100 वोट प्राप्त हुए।