jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हरदा: पुलिस ने फाइल वार्ड में सट्टा लिखते महिला को पकड़ा, दो अन्य जगह भी पुलिस ने सटोरियों को पकड़ा!

हरदा। थाना कोतवाली पुलिस वर्तमान में असामाजिक तत्वों व अवैध धंधे वालो पर लगातार कार्यवाही कर रही है। सट्टा जिले में कई जगह चल रहा लेकिन इस धंधे में अब महिला भी उतर चुकी। सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग अलग जगह सट्टा लिखने वालो पर कार्यवाही की है। जिसमे एक महिला और दो पुरुषो को सट्टा लिखते सट्टा पर्ची और नगद रूपयो के साथ पकड़ा।

सिटी पुलिस ने बताया कि।

कार्यवाही दिनाँक 08.04.2024
01- दिनाँक 08.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपिया मुमताज पति असरद खान उम्र 45 साल निवासी फाईल नाके के पास फाईल वार्ड हरदा को अवैध रूप से सट्टा लिखते पकडे जाने पर आरोपियो के कब्जे से तीन सट्टा पर्ची व नगदी 880 रूपये जप्त किया जाकर आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 238/2024 धारा 4क सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

- Install Android App -

02- दिनाँक 08.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश पिता अशोक गौहर उम्र 45 साल निवासी गली नं. 07 दूध डेयरी हरदा को अवैध रूप से सट्टा लिखते पकडे जाने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची व नगदी 960 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 239/2024 धारा 4क सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

03- दिनाँक 08.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश सिंह देवडा पिता भारत सिंह देवडा उम्र 45 साल निवासी सुदामा नगर एलवीएस कालोनी के पास हरदा को अवैध रूप से सट्टा लिखते पकडे जाने पर आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची व नगदी 3150 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 240/2024 धारा 4क सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

04- दिनाँक 08.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी गंगाविशन पिता जागेश्वर कलम उम्र 45 साल निवासी अतरसमा के कब्जे से अवैध 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रूपये की मिलने पर अवैध शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 241/2024 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।