jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा : मगरधा, टेमागांव व सांवलखेड़ा में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 12 अप्रैल को किया जाएगा |

हरदा | जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र हरदा अंतर्गत ग्राम मगरधा के माध्यमिक शाला भवन में शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी अंतर्गत ग्राम टेमागांव की माध्यमिक शाला भवन व ग्राम सांवलखेड़ा रैयत के प्राथमिकशाला भवन में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि शिविर का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ में स्थानीय निकायों की मतदाता सूची को भी सशक्त बनाने की कार्यवाही की जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान आधार नम्बर कलेक्शन से शेष रहे मतदाताओं का आधार नम्बर ईपिक नम्बर के साथ लिंक कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।