jhankar
ब्रेकिंग
देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष... पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क...

हरदा : मध्यप्रदेश एमएसएमई कॉन्क्लेव 19 जून को हरदा जिले के 5 प्रतिनिधि भी होंगे शामिल


हरदा :
 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 19 जून को भोपाल में मध्यप्रदेश एमएसएमई सम्मलेन 2023 का आयोजन किया जायेगा। एमएसएमई सचिव श्री पी. नरहरि ने बताया कि भोपाल के होटल आमेर ग्रीन में आयोजित यह सम्मलेन मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख एल. मांडविया और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की 1 हज़ार से अधिक एमएसएमई इकाइयाँ सहभागिता करेंगी। इन सफल इकाइयों को सम्मान देने के लिए उद्यमियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा उद्यमों को बढ़ाना देने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू भी निष्पादित किए जायेंगे। कॉन्क्लेव में 6 सेक्टोरल सत्र होंगे, जिसमें देश के प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारीगण विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश के उद्योगों को सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धी बनाना है।