मकड़ाई समाचार हरदा। फारेस्ट कॉलोनी में शुक्रवार को एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके भाई ने दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का पति और सास उसे मायके छोड़ गए। उससे उसका करीब डेढ़ साल का बच्चा भी साथ ले गए। इसी से नाराज महिला ने जान देने की कोशिश की। उसे इंदौर रेफर कर दिया है। अस्पताल चौकी प्रभारी राजेश कुमार उइके ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र के बेसवा निवासी प्रीति पति मनोज वैष्णव को उसका पति और सास मायके फारेस्ट कालोनी छोड़ गए। इस दौरान दोनों अपने साथ महिला का करीब डेढ़ साल का बच्चा भी साथ ले गए। इसी से नाराज प्रीति ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया। उसके भाई विक्की पिता नवल ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इंदौर रेफर कर दिया है।
ब्रेकिंग