मकड़ाई समाचार खिरकिया। हरदा-खंडवा मुख्य मार्ग पर ढाबे के पास मारुति हंड्रेड के चालक ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर। जिसमें तीन घायल और एक गंभीर है। जिसे हरदा जिला हॉस्पिटल रेफर किया। जानकारी के अनुसार छीपाबड़ थाने के पास हरदा- खंडवा मुख्य मार्ग पर जयसवाल ढाबे के सामने एक मारुति हंड्रेड के चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही छीपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआई महेश टीकम ने बताया कि गोलू जमील, मोहन निवासी सिराली 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना 1:00 बजे की है, जमील गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग
