हरदा : यूथ फॉर लाइफ कार्यक्रम के लिए युवा वर्ग के बढ़ते रूझान को देखते हुए पर्यावरण विभाग ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि 25 मई से बढ़ा कर 30 मई कर दी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा महापंचायत में व्यक्त किये गये संकल्प लाइफ- लाइफ स्टाइल फॉर इन्वायरोमेंट अर्थात पर्यावरण के लिए जीवन शैली के लिये युवा नेतृत्व विकास के तहत यूथ फॉर लाइफ प्रशिक्षण का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रदेश में आरंभ किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिये युवाओं के आवेदन जिलों से आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक आवेदकों के अनुरोध पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2023 तक बढ़ा दी गयी है। युवा लाइफ वालेंटियर्स के लिये आवेदन प्रस्तुत करने तथा चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एप्को की वेबसाईट https://epco.mp.gov.in पर उपलब्ध है। पोर्टल पर पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। युवा वालेंटियर्स के लिये यह आवश्यक है कि युवा मध्यप्रदेश के मूल निवासी हो तथा आयु 1 जून 2023 को 29 वर्ष से अधिक नहीं हो एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है।
ब्रेकिंग
