jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

हरदा : ‘‘माँ तुझे प्रणाम’’ योजना के लिये 10 जून तक करें आवेदन

हरदा : ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि योजना के आवेदन विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in या कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा से प्राप्त कर 10 जून 2023 तक जमा कर सकते है। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज दो फोटो, जन्म प्रमाण पत्र अथवा बोर्ड की अंकसूची, संबंधित विधा का प्रमाण पत्र, स्वयं के बैंक खाते की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
खेल अधिकारी सुश्री पटेल ने बताया कि माँ तुझे प्रणाम योजना का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाना है। योजना के तहत भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिये विकासखंड स्तर से 10 युवाओं 5 युवक एवं 5 युवतियों का चयन किया जाएगा, जिसमें 1 एन.सी.सी., 1 एन.एस.एस., 1 खिलाड़ी, 1 मेघावी छात्र, 1 स्काउट के युवा, जिनकी आयु 31 दिसंबर 2023 की स्थिति में 15 से 25 वर्ष  तक हो, जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से चयन किया जावेगा। पूर्व में अनुभव यात्रा पर भेजे गये युवाओं का चयन नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम हरदा में सम्पर्क कर सकते है।