jhankar
ब्रेकिंग
मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को

 हरदा : राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 से 16 जनवरी तक |

हरदा : भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023 का आयोजन पुणे महाराष्ट्र में 12 से 16 जनवरी 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिला स्तर पर लोकगीत, लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं फोटोग्राफी जैसी 8 विधाओं का आयोजन वर्चुअली किया जावेगा। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि युवा उत्सव में शामिल होने के लिये प्रतिभागियों की आयु 12 जनवरी 2024 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस वर्चुअल आयोजन में प्रतिभागी युवा उत्सव के नियम एवं दिशा निर्देशानुसार अपने प्रदर्शन का वीडियो निर्धारित समय में बनाकर 26 दिसंबर 2023 तक कार्यालय जिला खेल और युवा अधिकारी, हरदा में शाम 5 बजे तक पेनड्राइव या सी डी में प्रस्तुत कर सकते है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागी युवाओं को अपने प्रदर्शन का वीडियो बनाने से पहले वीडियो में अपना परिचय देना अनिवार्य होगा। प्रतिभागियों द्वारा दिये गये वीडियो में से जिला स्तरीय निर्णायक समिति 27 दिसंबर को विजेता प्रतिभागी को संभाग स्तरीय दल के लिये चयनित करेगी। आवेदन पत्र के साथ प्रतिभागी को निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के 2 फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में खेल विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।