हरदा | हरदा शहर में आयोजित वार्ड चौपाल में 48 लोगों की आभा आईडी एवं 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार वार्ड चौपाल का आयोजन नार्मदीय धर्मशाला परिसर खेडीपुरा में आयोजित किया गया। वार्ड चौैपाल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 48 हितग्राहियो की आभा आईडी एवं 10 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये।
चौपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थित नागरिकों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति जो पूर्व से ही किसी बिमारी से ग्रसित है, उसकी आभा आईडी बनाकर उसकी बीमारी एवं उपचार से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेज इस आईडी में अपलोड किये जायेंगे। इससे वह व्यक्ति किसी भी स्वास्थ्य संस्था में उपचार हेतु जाता है, तो उसको साथ में फाईल या दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह अपना आधार नम्बर या आभा आईडी क्रमांक स्वास्थ्य संस्था में बताकर अपने उपचार व बीमारी की फाईल खुलवा सकता है। उन्होने आम नागरिकों से अपील है कि आभा आईडी बनवाने जाते समय वे अपना आधार कार्ड साथ लेकर जावे। आभा आईडी सभी स्वास्थ्य संस्थाओं जिला अस्पताल, सामु.स्वा.केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा निःशुल्क बनाई जा रही है। उन्होने आम नागरिको से अपील है, कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं में जा कर अपनी एवं अपने समस्त परिवारजनों की निःशुल्क आभा आईडी बनवाए।
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली?
सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण
सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार...
शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ
बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी
हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली...
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त
मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी
🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
