jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा : वृद्ध अवस्था का फायदा उठाकर तीन लोगों ने करवा ली जमीन अपने नाम

मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम करताना में एक 85 वर्षीय वृद्ध की जमीन तीन लोगों ने छल पूर्वक अपने नाम करवा ली। जिसकी शिकायत वृद्ध के पुत्र – पुत्रियों ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन सौंपकर की है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उनके पिता रामदास साहू उम्र 85 वर्षकी वृद्ध अवस्था का फायदा उठाकर षड़यत्र पूर्वक डूप्लीकेट ऋण पुस्तिका के माध्यम से रजिस्ट्री करवाकर अपने नाम करने की कोशिश की है। पुलिस अधीक्षक को की गई। इस शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पिता की वृद्ध अवस्था होने के कारण मानसिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। आंखों से भी कम दिखाई देता है, वे कई बार बिना बताए ही घर से लापता हो जाते हैं, उनके नाम पर ग्राम रूंदलाय में साढ़े 4 एकड़ जमीन दर्ज है। जिसे तीन अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग विक्रय पत्र बनवाकर अपने नाम करने की कोशिश की है। जिसकी जांच कर शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की गई।