jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा: सिद्धि विनायक एन्क्लेव कालोनी (सॉई आर्या) कॉलोनी में वारिश में सड़क बन गई नाला, लोगो के घरों में घुस रहे सांप, 5 साल से लगातार शिकायत की अधिकारी जाते है। पानी देख कर आ जाते है। नहीं हुआ समस्या का समाधान!

पार्क में कालोनाईजर के द्वारा पक्का भवन निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास ,शिकायत की नहीं हुई कार्यवाही

रदा। हरदा नपा परिषद अंतर्गत साईं आर्या कॉलोनी में बारिश के चार माह कॉलोनी की गालियां नाला बन जाती है। खेतो का पानी कॉलोनी में आकर इकठ्ठा हो जाता है। क्योंकि इस पानी की निकासी के लिए कालोनाइजर द्वारा कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए। लगातार हो रही बारिश के बाद स्थिति ये है कि लोगो के घर के अंदर उल्टी गंगा बहने लगी। जो बारिश का पानी कालोनी से बाहर जाना चाहिए वो लोगो के घरों में घुस रहा। लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। कालोनी में आज स्थिति ये है कि घरों के बाहर दो से चार चार फिट पानी भरा हुआ है।

कॉलोनी के जागरूक लोगो ने जिला कलेक्टर नपा सीएम हेल्पलाइन कमिश्नर हर जगह शिकायत की स्मरण पत्र भी दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

कालोनी के लोगो ने आरोप लगाया कि कालोनाइजर ने पार्क की भूमि पर भी अबेध निर्माण किया लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। कालोनी के लोगो ने बताया कि मुदित होम कॉलोनी के कालोनाइजर ने भी दो फिट ऊंची सड़क बना ली । जिसके कारण और पानी का जल भराव ज्यादा हो गया।

 

जिला कलेक्टर को समस्याओं के निराकरण के संबंध

द्वितीय स्मरण पत्र देखे 

प्रति,

कार्यालय कलेक्टर, जि. हरदा जनसुनवाई

श्रीमान कलेक्टर महोदय

 जिला हरदा (म.प्र.)

संदर्भ:-1- दिनाँक 10/12/19 को कलेक्टर हरदा को आवेदन

2- दिनाँक 14/12/19 को सी० एम० हेल्प लाईन शिकायत क 1877800 में दर्ज

3- दिनाँक 17/12/19 को कलेक्टर हरदा को आवेदन

4- दिनाँक 24/1/20 को नगरपालिका अधि० हरदा को आवेदन

5- दिनॉक 28/10/21 को सी० एम० हेल्प लाईन शिकायत क 15501867 में

6- दिनाँक 27/12/22 को कलेक्टर महो० हरदा को आवेदन

7- दिनाँक 26/2/23 को मुख्य नगरपालिका अधि० हरदा को आवेदन

- Install Android App -

8- दिनाँक 28/2/23 को कलेक्टर महो० हरदा को आवेदन

9- दिनाँक 2/3/23 को अनु० वि० अधि० हरदा को आवेदन

10-दिनाँक 14/3/23 को सहा० संचालक नगर तथा ग्राम निवेश अधि० नर्मदापुरम को आवेदन

11-दिनॉक 2/1/24 को मुख्य नगरपालिका अधि० हरदा को आवेदन

12-दिनॉक 25/6/24 को कलेक्टर महो० हरदा को जनसुनवाई आवेदन

13-दिनाँक 09/7/24 को कले० महो० हरदा को जनसुनवाई प्रथम स्मरण

विषयः- सिध्दी विनायक एन्क्लेव कालोनी (सॉई आर्या) की समस्याओं के निराकरण के संबंध में

महोदय जी,

उपरोक्त संदर्भित विषयान्तर्गत निवेदन है कि कालोनी सिध्दी विनायक एन्क्लेव कालोनी हरदा की समस्याएँ निम्न हैं-

हवेली गार्डन के पीछे साइड के खेतों एवं निर्माणाधीन कालोनियों का बारिस का तेजी से कालोनी में आता है, जिससे कालोनी के मुख्य मार्ग में नाले जैसी स्थिति बन नाती है व रोड में 2 से 3 फीट तक पानी बहता है।

2- कालोनी का मुख्य मार्ग मुदित होम्स कालोनी से जोडा गया है, जिसमे मुदित होम्स कालोनाईजर के द्वारा कनेक्टेड रोड को 2 फीट उँचा कर दिया गया हैं। रोड उँचा होने से कालोनी में बारिस के पानी का भराव होता है, व तालाबनुमा जैसी स्थिति बन जाती है। घरों से बाहर निकलना मुस्किल हो जाता है, ऑफिस, बाजार, स्कूल जाने में कपडे एवं जूते-मौजे आदि पानी में गीला हो जाते है, बारिस बंद होने के बाद भी 3 से 4 दिन तक पानी भरा रहता है। पानी भराव की स्थिति में मलेरिया तथा अन्य मौसम जनित बीमारी फैलने का अंदेशा है।

3- महोदय जी मजे की बात तो यह है कि कालोनी की डेनेज को प्राकृतिक बहाव ना देकर (उल्टी गंगा बहाया गया) उल्टी दिशा में ले जाया गया, जिससे नाली में पानी ओवर भरा रहता है।

4- कालोनी में प्लाट नम्बर 4, 5, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16 के बीच में स्थित पार्क में कालोनाईजर के द्वारा पक्का भवन निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कब्जा मुक्त कराया जावे।

5- महोदय जी जनसुनवाई में लिखित शिकायत दिनॉक वार 10/12/2019, 14/12/12/2019, 17/12/2019, 24/01/2020, 28/10/2021, 27/12/2022, 26/02/2023, 28/02/2023, 02/03/2023, 14/03/2023, 02/01/2024, 25/06/2024, 09/07/2024 को लगातार जनसुनवाई में लिखित शिकायत दिया गया जिसमें आज दिनाँक 23/07/2024 तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

यह कि कार्यालय उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला होशंगाबाद / हरदा (म.प्र.) के पत्र कमांक 160/एल पी/07/08/नग्रानि/2015 होशंगाबाद दिनॉक 22/08/2015 के विषय म.प्र. ग्राम नगर पालिका (कालानाईजर का रजिस्ट्रीकरण निर्बंधन तथा शर्ते) नियम 1998 के तहत आवासीय कालोनी (भू-खण्डीय) विकास हेतु अभिन्यास अनुमोदन के कंडिका क्रमांक 22. 25 एवं 28 के अनुसार कालोनी में राज्य शासन के जन संकल्प 2008 के परिप्रेक्ष में समस्त आवासीय कालोनीयों में सार्वजनिक उद्यान का निर्माण और रख-रखाव सुनिश्चित किया जावेगा। अतः कालोनी में अभिन्यास के अनुरूप छोडे गए खुले स्थानों के विकास में पार्क बगीचे एवं वृक्षों का समूह, छोटे बच्चों का खेलने के स्थान उचित प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, जल मल निकासी की व्यवस्था, सड़क एवं भवन निर्माण के

पूर्ण की जाये इसके बिना विकास कार्य पूर्ण नही माना जावे। किन्तु कालोनाईजर के द्वारा इसी शासकीय परिसंपति को विकास के बजाय कब्जा किया जा रहा है। निवेदन है कि TNCP नक्से में पार्क है, तो केवल पार्क ही रखा जावे मौके में हो रहे अवैध अतिकृमण को हटाया जावे।

अतः महोदय जी से निवेदन है कि कालोनी की जाँच कर उचित कार्यवाही कर कालोनी

की समस्याओं का निराकरण करने की कृपा करें। दिनांक:- 23/07/2024