jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

हरदा : स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

मकड़ाई समाचार हरदा। होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाइवे पर बारंगी के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें कड़ोला राघौ निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। उसकी पत्नी और 8 साल की बेटी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कड़ोला राघौ निवासी पवन पिता रामभरोस राठौर (35), पत्नी मंजुला (30) और बेटी दिव्या (8) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान होशंगाबाद खंडवा स्टेट हाइवे पर बारंगी के पास शाम करीब 6 बजे सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 ईए 0353 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पवन को सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। 108 एंबुलेंस से घायल मंजुला और बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक मंजुला को होश नहीं आया था। बेटी दिव्या को मामूली चोटें आई है। वह खतरे से बाहर है। वहीं चालक टक्कर मारकर कार लेकर भाग गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।