jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

हरदा / हंडिया : ( Ep-02 ) धार्मिक नगरी हंडिया में फर्जी बिल लगाकर सरपंच ने कांग्रेसी ठेकेदार की साठगांठ से डकारे लाखो, GST की भी की चोरी !

हरदा / हंडिया : जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत हंडिया में भ्रष्टाचार के दल – दल में डूबी ग्राम पंचायत में सरपंच / सचिव और ठेकेदार इमरान खान ने मिलकर लाखो का चूना लगा दिया। इस ग्राम पंचायत में फर्जी बिल वाउचर लगाकर विभिन्न कार्यों का भुगतान परमानेंट ठेकेदार उर्फ मजदूर इमरान खान को किया है। पंचायत दर्पण पर प्रदर्शित बिल में जीएसटी की भी चोरी हुई है। इतना ही नहीं ठेकेदार इमरान खान ने ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव ने   रेत, गिट्टी, सीमेंट, ईट जेसीबी और वाटर टैंक मेंटेनेंस के नाम पर साफ – सफाई के नाम मनरेगा में मजदूरी के नाम पर पंचायत ने प्रतिमाह हजारों और लाखो रुपए का भुगतान किया है। इधर इमरान खान के पास न तो जेसीबी है। और नही वो कोई व्यापारी है। नही दुकानदार उसके बाद भी वह एक ठेकेदार की भूमिका निभाकर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव की मिलीभगत से लाखो के बारे न्यारे कर चुका। और अभी जिला पंचायत के सीईओ ने इस पूरे मामले की जांच नही करवाई तो आगे भी यह भ्रष्टाचार बदस्तूर जारी रहेगा।

मालूम हो कि यह वही पंचायत है। जिसके सरपंच ने 50 रुपए के स्टांप पेपर पर अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर स्वयं को अनपढ़ अशिक्षित बताया था। लेकिन वर्तमान में जिनको प्रतिनिधि बनाया था। वो इस फिल्म से गायब है। अब शायद हो सकता है। उनकी मजबूरी का फायदा कोई और उठा रहा हो।

- Install Android App -

देखे विडियो

अगले अंक में देखे किस किस काम की कितनी निकाली राशि –