jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हरदा : हनुमान मंदिर में चोरी अज्ञात चोर ने हजारो रुपये की सामग्री चुराई

मकड़ाई समाचार हरदा। चोरो के हौसले बुलंद होते जा रहे है। चोर अब भगवान को भी नही छोड़ रहे। हरदा में गत रात्रि एक मंदिर से अज्ञात चोर हजारो का सामान चुराकर ले गए। जानकारी देते हुए पेड़ीघाट स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी सचिन मिश्रा ने बताया कि बीती रात को मंदिर में लगा 13 किलो वजनी पीतल का घंटा, इन्वर्टर की वैटरी और तांबे के अन्य पात्र कीमत करीब 30 हजार रुपये का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए।

- Install Android App -

घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने को दी गई जिसमें पुलिस द्वारा मंदिर आकर मौका मुआयना किया गया व डॉग स्क्वायड से सर्चिंग भी की गई। दोपहर बाद संत पुजारी संघ के सदस्यों द्वारा एसपी मनीष कुमार अग्रवाल से मिलकर घटना की जांच कर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की ।