मकड़ाई समाचार हरदा। सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया है। अस्पताल चौकी के एएसआई राजेंद्र घोड़के ने बताया कि हिना पिता सुरेश कुमार 25 साल निवासी महिदपुर दिल्ली की मूल रूप से रहने वाली है। वर्तमान में वह शहर में रहती थी। जहर खाने से उसकी हालत गंभीर है। इसके चलते उसके बयान नहीं हो सके हैं। इसके चलते जहर खाने के कारणों का पता नहीं चला है।
ब्रेकिंग