jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Haryana News: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर बदमाश की गर्ल फ्रेंड की हत्या, अपहरण की घटना होटल के CCTV फुटेज

हरियाणा : कहते है जुर्म की दुनिया का अंजाम बुरा होता है। और एक बार जो अपराध की दुनिया में उतर जाए। उसकी सजा जेल की सलाखे या फिर मौत ही होती है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। खूबसूरत मासूम सी दिखने वाली एक एक युवती गैंगस्टर के संपर्क में आई । फिर उसे उस चक्कर में जेल की सजा भी मिली। जमानत पर बाहर आई तो यहां उसकी हत्या कर दी गई।

हरियाणा के गुरुग्राम से गैंगस्टर रहे संदीप गाडौली की गर्ल फ्रेंड की हत्या की खबर सामने आ रही है। गर्ल फ्रेंड की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है । वह बलदेव नगर की रहने वाली है । जेल से जमानत पर बाहर थी।

- Install Android App -

पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। परंतु अभी तक मृतक युवती का शव और लाश ठिकाने लगाने वाले लोगों का पता नहीं लग पाया।
परंतु यह सारी घटना होटल के एक CCTV फुटेज में कैद हो गई। CCTV फुटेज ने सारी पोल खोल दी। जिसमें कुछ लोग युवती का शव खींच कर ले जाते दिखाई दिए। होटलl के कमरे की दीवार पर खून के धब्बे भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार संदीप की 2016 में मुंबई में पुलिस मुठभेड़ में हत्या हो गई थी। दिव्या भी इसी केस में मुख्य आरोपी थी।
वह 7 वर्ष जेल में रहने के बाद जुलाई 2013 में मुंबई हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर आई थी।

सूत्रों के अनुसार दिव्या का मौजूदा बॉय फ्रेंड होटल मालिक अभिजीत दिल्ली के साउथ एक्स इलाके का रहने वाला था। शव को ठिकाने लगाने के लिए जिन युवकों का इस्तेमाल किया गया, उनकी लोकेशन में बताई जा रही है । जिन्हें पुलिस पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।।

खबर इनपुट@बुलंद केसरी