jhankar
ब्रेकिंग
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया

Harda: विशाल भंडारे के साथ- नौ दिवसीय शिव महापुराण के समापन दिवस पर भव्य भंडारा हजारों की संख्या में भक्तों ने पाई प्रसादी, नातेदार रिश्तेदार ग्रामवासियों नेताओं ने लगाई हाजरी

हरदा : ग्राम बालागांव में गोस्वामी परिवार की ओर से नौ दिवसीय से चल रही शिवमहापुराण कथा 27 नम्वर से 4 जनवरी गुरूवार को संपन्न हुआ। बालागांव बालेश्वर ग्राम की धरा पर कथा स्थल प्रांगण पर भागवत शिवमहापुराण का आयोजन राजू नर्मदा प्रसाद गोस्वामी परिवार द्वारा 27 नवंबर से रोजाना 4जनवरी तक दोपहर को 12:00 बजे से 4:00 बजे तक शिवमहापुराण का आयोजन चलता रहा। आयोजन करता राजू गोस्वामी ने बताया कि संगीत में भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने रोजाना हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी जनता कथा श्रवण करने आते थे।

आज अंतिम दिवस 12 ज्योतिर्लिंग की कथा सुनाई व्यासपीठ पर बैठे पंडित राजेश जी महाराज सिंगाजी धाम वालो द्वारा उनके मुखारविंद से श्रध्दालुओं को भक्ति से ओतप्रोत ज्योतिर्लिंग उत्पत्ति के संबंध में अनेकों मान्यताएं प्रचलित है। विक्रम संवत के कुछ सहस्राब्‍दी पूर्व उल्कापात का अधिक प्रकोप हुआ। आदि मानव को यह रुद्र का आविर्भाव दिखा। शिव पुराण के अनुसार उस समय आकाश से ज्योति पिंड पृथ्वी पर गिरे और उनसे थोड़ी देर के लिए प्रकाश फैल गया। यही उल्का पिंड बारह ज्योतिर्लिंग कहलाए। पाठकों के लिए प्रस्तुत है बारह ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथाओं का

ये सार हैं ।12 ज्योतिर्लिंग –

- Install Android App -

1) सोमनाथ, मल्लिकार्जुन
(3) महाकालेश्वर
4) ओंकारेश्वर
(5) बैद्यनाथ
6) भीमशंकर
(7) रामेश्वर
8) नागेश्वर
(9) विश्वनाथजी
10) त्र्यम्बकेश्वर
11) केदारनाथ
12) घृष्णेश्वर।इनके दर्शन मात्र से ही मानव का उद्धार हो जाता है

गोस्वामी परिवार एवं समस्त बालागांव के ग्रामीणों एवं बाहर के कथा श्रवण करने वाले मेहमान रूपी अतिथियों द्वारा भागवत शिवमहापुराण की हवन पूजन आरती करने के बाद शिव महापुराण के समापन पर विशाल भव्य भंडारा : हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी पाई व कथा का श्रवण किया।

महाप्रसादी भंडारे के साथ कथा का आज समापन हुआ आयोजक गोस्वामी परिवार की ओर से अनोखी गौर ओम भाटी नरेंद्र भाटी ने पुराण के मंच पर से सभी लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से भागवत महापुराण के कार्यक्रम को सहयोग देकर संपन्न कराया भागवत पुराण के विदाई की बेला पर गिरी गोस्वामी परिवार ने नम आंखों से सभी ग्रामवासियों एवं बाहर से आऐ अतिथि रुपी मेहमानों का आभार जताया।