मकड़ाई समाचार रतलाम। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों के लिए बदनाम (बजे इंदौर-नीमच हाईवे) नयागांव-लेबड़ फोरलेन घटला ब्रिज क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब सात बजे किसी बड़े वाहन ने बाइक सवार केमिकल उद्योग इप्का फैक्ट्री के कर्मचारी 28 वर्षीय राहुल पाटीदार पुत्र कैलाश पाटीदार निवासी ग्राम मांगरोल को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वाहन ने उसे बुरी तरह चपेट में लिया और वाहन के पहिए चढ़ने से उसके शरीर के कई टूकड़े अलग होकर करीब 20 फीट दूर तक जा गिरे।
जानकारी के अनुसार राहुल सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए फैक्ट्री जा रहा था, तभी घटला ब्रिज क्षेत्र में एक वाहन ने उसे चपेट में लेकर रौंद दिया। वहां से गुजरे रहे किसी व्यक्ति ने उसे पहचाना और उसके स्वजन व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी, यह पता नहीं चल पाया। माना जा रहा है कि किसी ट्रक या कंटेनर ने उसे रौंदा है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
करवाचौथ पर किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वह ड्यूटी से वापस घर नहीं लौटेगा। त्योहार के दिन दर्दनाम हादस में राहुल की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह से पुलिस प्रशासन हाईवे पर हादसे रोकने के लिए सर्वे कर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाकर उन्हें दूर करने के प्रयास कर रहा है। अनाधिकृत रास्ते बंद कराए जा रहे हैं, अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। सड़कों के आसपास की झाड़ियों को कटवाने के साथ दुर्घटना संभावित इलाकों में गति सीमा आदि के साइन बोर्ड भी लगवाए जा रहे है। इसके बावजूद वाहन चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने के बाज नहीं आ रहे।